केरल के त्रिशूर जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय युवक भविन एक बैग में दो नवजात शिशुओं की हड्डियों के साथ पुथुक्कड़ थाने पहुंचा और अपने भयानक गुनाह का खुलासा किया। भविन ने पुलिस के सामने कांपते हुए कबूला कि वह और उसकी 22 वर्षीय प्रेमिका अनीशा पिछले 5 वर्षों से अवैध संबंध में थे और इस दौरान दो बार अनीशा गर्भवती हुई। लेकिन दोनों बार नवजात शिशुओं को जन्म के बाद मार दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पहला बच्चा 6 नवंबर 2021 को जन्मा था। अनीशा ने शुरुआत में दावा किया था कि बच्चा मृत पैदा हुआ था, लेकिन पोस्टमॉर्टम और पूछताछ से पता चला कि बच्चे को जन्म के बाद जानबूझकर मारा गया और फिर घर के आंगन में दफना दिया गया। आठ महीने बाद अनीशा ने खुद वह कंकाल निकालकर भविन को सौंप दिया।
दूसरी घटना 29 अगस्त 2024 की है, जब अनीशा ने एक और नवजात को जन्म दिया और अगली सुबह उसे कपड़े में लपेटकर भविन के घर पहुंचा दिया। भविन ने भी बच्चे को अपने बागान में चुपचाप दफना दिया, लेकिन कुछ समय बाद वह शव भी निकाल लिया और हड्डियों को सुरक्षित रख लिया।
पूछताछ में भविन ने खुलासा किया कि उसने अनीशा को धार्मिक रीति-रिवाज का हवाला देकर इन अवशेषों को सुरक्षित रखने को कहा, लेकिन असल में उसका मकसद ब्लैकमेल करना था। जब अनीशा ने रिश्ता खत्म करने की कोशिश की तो भविन ने बच्चों की हड्डियों को दिखाकर उसे डराने की कोशिश की।
पुलिस ने भविन के आत्मसमर्पण के बाद अनीशा को भी हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला केवल हत्या नहीं, बल्कि क्रूरता, प्रेम में विश्वासघात और मानवता को शर्मसार करने वाला कांड बन चुका है। केरल पुलिस अब इस केस की तह तक पहुंचने के लिए के आधार पर जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel