उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव क्षेत्र से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सलमान शेख नामक युवक ने एक हिंदू युवक अनिल की पत्नी, साली और उसकी 5 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। पीड़ित अनिल का कहना है कि जब वह काम पर जाता था, तो सलमान उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी और साली को इस्लाम कबूल करने की तालीम देता था और लंबे समय से उनका माइंडवॉश कर रहा था। अनिल ने आरोप लगाया कि सलमान की मजहबी साजिश इतनी गहरी थी कि उसने उसकी नाबालिग बेटी को भी अपने साथ ले जाने में सफल हो गया।
घटना को लेकर मड़ियाव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पूरे मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोग भी इससे स्तब्ध हैं। धर्म परिवर्तन और नाबालिग के अपहरण जैसे गंभीर पहलुओं को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।