जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत ओइता में मंगलवार (18 नवंबर 2025) की शाम भीषण आग ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग लगभग शाम 5:45 बजे सागानोसेकी जिले में लगी, जो कि घनी आबादी वाला और चारों ओर से पहाड़ी इलाका है। तेज हवाओं के कारण आग देखते ही देखते फैल गई और 170 से अधिक इमारतें जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि अग्निशमन विभाग के पहुंचने के बाद भी स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।
स्थानीय निवासी की ओर से आपातकालीन सेवा को कॉल किए जाने पर फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुँची, लेकिन 14 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह नियंत्रण में नहीं लाई जा सकी है। पहाड़ी भूभाग, संकरी गलियाँ और लगातार चल रही तेज हवाएँ आग बुझाने के प्रयासों में बड़ी बाधा बन रही हैं। जापान मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं की चेतावनी जारी की थी, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए।
https://twitter.com/oneindianewscom/status/1991038094582439991
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लगभग सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। हालांकि, एक 70 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन टीमें संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
ओइता का सागानोसेकी क्षेत्र छोटा लेकिन घनी आबादी वाला है, जहाँ लकड़ी के पुराने घरों की संख्या अधिक है। ऐसे क्षेत्रों में आग तेजी से फैलने की संभावना रहती है, और इस बार तेज हवाओं ने इसे और भी भयावह बना दिया। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित नागरिकों के लिए आपातकालीन शेल्टर स्थापित किए हैं, जबकि जापानी सरकार ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel