अमेरिका ने ईरान के साथ अवैध तेल और पेट्रोलियम व्यापार करने के आरोप में भारत की दो कंपनियों और दो भारतीय कारोबारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि यह कार्रवाई ईरान के उन वित्तीय और शिपिंग नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई है, जिनका उपयोग ईरान अपने समर्थित समूहों को आर्थिक सहायता देने और हथियार खरीदने में करता है। प्रतिबंध सूची में भारतीय नागरिक जैर हुसैन और जुल्फिकार हुसैन के नाम शामिल हैं, साथ ही उनकी कंपनी आरएन शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आरोप है कि इस कंपनी ने साल 2025 की शुरुआत से ईरान से तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की शिपमेंट में अहम भूमिका निभाई थी।
#BREAKING: U.S. Department of the Treasury has sanctioned two Indian nationals and their India-based ship-management firm as part of a crackdown on Iran’s oil network supporting its military.
The targets include Indian nationals Zair Husain Iqbal Husain Sayed and Zulfikar… pic.twitter.com/t14kGia2rv
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 21, 2025
इसके अलावा, भारत की एक अन्य कंपनी TR6 पेट्रो इंडिया LLP पर भी अमेरिका ने कार्रवाई की है। आरोपों के अनुसार, इस कंपनी ने अक्टूबर 2024 से जून 2025 के बीच लगभग 80 लाख डॉलर मूल्य का ईरानी बिटुमेन आयात किया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के नेटवर्क ईरान को आर्थिक लाभ पहुँचाते हैं और बदले में ईरान इस रकम का इस्तेमाल अपनी सैन्य गतिविधियों और आतंकी संगठनों की मदद के लिए करता है। यह कदम अमेरिका के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वह ईरान के वैश्विक तेल नेटवर्क पर सख्त नियंत्रण लागू करने की कोशिश कर रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel