Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 29°C

जिम में वर्कआउट के बाद स्टीम बाथ लेने गया था बॉडी बिल्डर, अचानक हो गई मौत

जिम में वर्कआउट के बाद स्टीम बाथ लेने गया था बॉडी बिल्डर, अचानक हो गई मौत

इन दिनों जिम में हार्ट अटैक से होने वाली मौत की कई खबरें सामने आ रही हैं. एक बार फिर से ऐसी ही खबर चेन्नई से आई है, जहां एक बॉली बिल्डर की जिम में अचानक मौत हो गई. मामला कोराट्टूर का है. जानकारी के मुताबिक 41 साल के बॉडी बिल्डर योगेश का बीते रविवार को जिम में दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया.

जानकारी के मुताबिक महात्मा गांधी स्ट्रीट, ज्ञानमूर्ति नगर अंबत्तूर के मेनमबेडु के रहने वाले योगेश 2022 के बाद से जिम से दूर थे, लेकिन अगले महीने होने वाली एक प्रतियोगिता के लिए उन्होंने फिर से तैयारी शुरू कर थी. जिसके लिए वो जिम जाकर लगातार पसीना बहा रहे थे. वो कोराट्टूर जिम में बतौर जिम ट्रेनर लोगों को ट्रेनिंग दे रहे थे. मौत के चंद घंटों पहले भी वो ट्रेनिंग दे रहे थे.

वर्क आउट के बाद स्टीम बाथ लेने के गए योगेश

एक घंटे के बाद योगेश जिम में मौजूद लोगों से थकावट की बात कहकर स्टीम बाथ लेने के गए. काफी देर वापस नलौटने पर लोग उन्हें देखने के लिए बाथरूम के पास गए. बाथरूम अंदर से बंद था और किसी तरह की कोई आवाज नहीं आ रही थी. जिसके बाद लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया. बाथरूम में योगेश फर्श पर योगेश बेहोशी की हालत में पड़े थे. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

बाथरूम के फर्श पर बेहोश पड़े थे योगेश

बिना देर किए लोगों ने योगेश को बेहोशी की हालत में सरकारी किलपौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि योगेश की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है.

मिस्टर तमिलनाडु’ का खिताब अपने नाम किया

आपको बता दें कि योगेश ने मिस्टर तमिलनाडु’ का खिताब अपने नाम किया था. इसके साथ ही बतौर बॉडी बिल्डर भी उन्होंने कई प्रतियोगियों में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि पदक भी अपने नाम किए

Filed under Tamil Nadu

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.