Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

तमिलनाडु और पुडुचेरी में बढ़ेगा पारा, IMD ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट किया जारी

तमिलनाडु और पुडुचेरी में बढ़ेगा पारा, IMD ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट किया जारी

देश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। हालांकि, देश के ज्यादातर हिस्सों में फिर से तापमान बढ़ने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियन तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लगभग 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान है। अगले दो दिनों के दौरान आंतरिक तमिलनाडु में हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक दबाव क्षेत्र बन रहा है, जो उत्तर की ओर बढ़ेगा। अगले 12 घंटों के दौरान अरब सागर के पूर्व-मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व में एक चक्रवाती तूफान में इसके बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के ई राज्यों में हीटवेव की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा 10 जून तक केरल, कर्नाटक, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

Filed under Tamil Nadu

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.