उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में सावन के महीने के दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नॉनवेज बेचने वाली दुकानों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। खासकर केएफसी और नज़ीर रेस्टोरेंट के सामने प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जबरन दुकान का शटर बंद कराया और ग्राहकों की मौजूदगी में रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर हंगामा किया। हिंदू रक्षा दल का तर्क था कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस दौरान नॉनवेज की दुकानें नहीं खुलनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन शुरू में मूकदर्शक बनी रही।
'सावन में KFC कैसे खुला है?'
ग़ाज़ियाबाद: हिन्दू रक्षा दल के लोगो ने इंदिरापुरम में KFC और नजीर के सामने प्रदर्शन करके शटर बंद कर दिए थे. इंदिरापुरम थाने में तैनात दरोगा की तहरीर पर 8 से 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है.#Ghaziabad | #KFC | #SawanProtest | #KFCGhaziabad |… pic.twitter.com/QiVYsOyg46
— One India News (@oneindianewscom) July 18, 2025
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इंदिरापुरम थाने में तैनात एक दरोगा की तहरीर पर 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, अवैध रूप से दुकान बंद कराने और डराने-धमकाने का आरोप है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “देश हिंदुओं का है और हिंदुओं के हिसाब से ही चलेगा।”
हालांकि जब इनसे यह पूछा गया कि क्या नॉनवेज की दुकानें केवल कांवड़ मार्ग पर बंद रहेंगी या पूरे शहर में, तो इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब उनके पास नहीं था। यह घटना धार्मिक आस्था और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन की आवश्यकता को फिर से सामने लाती है।