पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 18 लोग घायल हुए। राहत की बात यह रही कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसा केबल तार टूटने से हुआ, जिससे ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह पटरी से उतरकर पलट गई। पलटते समय फनिक्यूलर ट्रेन एक बिल्डिंग से भी टकरा गई, जिससे उसका बुरी तरह नुकसान हो गया। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और ट्रेन का मलबा जब्त कर लिया गया।
⚠️🚨🇵🇹Trágico accidente en #Portugal, se descarriló el funicular Gloria de #Lisboa. El accidente ha dejado a al menos 15 fallecidos y decenas de heridos. #funicular #accidente pic.twitter.com/VzFiGIAvsl
— Agenda Setting Press (@agendasetting1) September 3, 2025
यह हादसा एलेवेडोर दा ग्लोरिया रूट पर हुआ, जो लिस्बन का करीब 100 साल पुराना केबल रेलवे सिस्टम है। यह रेलवे 1885 में शुरू किया गया था और स्थानीय लोगों के साथ-साथ टूरिस्टों के लिए भी बेहद अहम ट्रांसपोर्ट सर्विस माना जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ और तुरंत ही फायरफाइटर्स, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँच गईं। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों में पुर्तगाली नागरिकों के साथ विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं, हालांकि किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है।
🇵🇹 At least 15 dead and 18 injured: 5 seriously, 13 lightly (including a child) after Lisbon's iconic Gloria Funicular, also known as the Elevador Da Glória, derailed, according to CNN Portugal. pic.twitter.com/aL0rPQxsHO
— Pisklauren (@pisklauren) September 3, 2025
पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख टियागो ऑगस्टो ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फनिक्यूलर के अचानक बेपटरी होने से न सिर्फ यात्री, बल्कि सड़क पर पैदल चल रहे लोग भी घायल हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन रात साढ़े 8:30 बजे तक चला और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस बीच, लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की, घायलों से अस्पताल जाकर मुलाकात की और उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद की घोषणा भी की। साथ ही, शहर में तीन दिन का नगर शोक घोषित किया गया है।
Lisbon, Portugal: The Elevador da Glória funicular derailed, causing at least 15 deaths and 18 injuries (5 serious, 13 minor). The historic lift was severely damaged in the accident, according to CNN Portugal. https://t.co/o7yNo3vxdH pic.twitter.com/io1m7gZieD
— GeoTechWar (@geotechwar) September 3, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel