प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मिज़ोरम पहुँचे। यहाँ उन्होंने 9,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।
Today Mizoram is playing an important role in India’s development journey.
This is a historic day for the nation, particularly for the people of Mizoram.
From today, Aizawl will be on India’s railway map.
A few years ago, I had the opportunity to lay the foundation stones for…
— BJP (@BJP4India) September 13, 2025
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मिज़ोरम की जनता को संबोधित किया और कहा, “मिज़ोरम के अद्भुत लोगों को नमस्कार। मैं सर्वोच्च देवता पथियन को नमन करता हूँ, जो नीले पहाड़ों की इस खूबसूरत धरती पर नजर रखते हैं।” उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण वे आइज़ोल नहीं पहुँच सके, लेकिन फिर भी जनता के स्नेह को महसूस कर रहे हैं।
#WATCH | Mizoram: Prime Minister Narendra Modi says, "I am here at Mizoram's Lengpui Airport. Unfortunately, due to bad weather, I am sorry that I am not able to join you at Aizawl, but I can feel your love and affection even from this medium."
(Source: ANI/DD News) https://t.co/LHX5zcXxf1 pic.twitter.com/xNRCQKh0Py
— ANI (@ANI) September 13, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन मिज़ोरम और पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि 13 सितंबर 2025 से आइज़ोल भारत के रेलवे मानचित्र पर दर्ज हो गया है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने आइज़ोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखी थी और अब बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का लोकार्पण करके गर्व महसूस हो रहा है। दुर्गम भूभाग और चुनौतियों के बावजूद इंजीनियरों और कार्यकर्ताओं के प्रयास से यह सपना साकार हुआ है।
For the first time, Sairang in Mizoram will be directly connected with Delhi by the Rajdhani Express.
This is not just a railway, it is a lifeline of transformation. It will revolutionise the lives and livelihoods of the people of Mizoram.
Farmers and businesses of Mizoram will… pic.twitter.com/2HljJjQjzz
— BJP (@BJP4India) September 13, 2025
प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते ग्यारह सालों से सरकार पूर्वोत्तर के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस क्षेत्र को भारत का “विकास इंजन” बताते हुए उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ा गया है। साथ ही ग्रामीण सड़कें, राजमार्ग, मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, नल का पानी और LPG कनेक्शन जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।
For the past eleven years, we have been working for the development of the North East.
This region is becoming the growth engine of India.
Over the years many states of the North East have found a place on the rail map of India.
For the first time, rural roads and highways,… pic.twitter.com/vJkbJUO0m7
— BJP (@BJP4India) September 13, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सभी प्रकार की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिज़ोरम को उड़ान योजना का लाभ मिलेगा और जल्द ही यहाँ हेलीकॉप्टर सेवाएँ भी शुरू होंगी, जिससे दूरदराज़ इलाकों तक पहुँचना आसान होगा।
Whether in our country or abroad, it gives me great happiness to play the role of an ambassador of our beautiful culture and to showcase the immense potential of the North East.
A few months ago, I had the opportunity to participate in the Ashtalakshmi Festival in Delhi.
It…
— BJP (@BJP4India) September 13, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि चाहे देश में हों या विदेश में, उन्हें पूर्वोत्तर की खूबसूरत संस्कृति और अपार संभावनाओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में गर्व होता है। उन्होंने अष्टलक्ष्मी महोत्सव का ज़िक्र करते हुए बताया कि किस तरह नॉर्थ ईस्ट की कला, वस्त्र, पर्यटन और निवेश की संभावनाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel