नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया भू-राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रही है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार ‘अमेरिका को फिर से महान’ बनाने के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि मध्य एशिया और खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव वैश्विक स्थिरता के लिए चुनौती बना हुआ है। दूसरी ओर विस्तारवादी चीन अपने रणनीतिक लक्ष्यों को शांत लेकिन प्रभावी तरीके से आगे बढ़ा रहा है।
ऐसे जटिल वैश्विक माहौल में भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे अपेक्षाकृत कम विवादित लेकिन भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर दुनिया को एक मंच पर लाने की पहल की है। भारत का यह कदम वैश्विक सहयोग और तकनीकी नेतृत्व की दिशा में अहम माना जा रहा है।
AI Impact Summit का आयोजन भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपियन यूनियन के बीच हाल ही में हुए दो प्रमुख व्यापार समझौतों के बाद हो रहा है, जिनकी वैश्विक स्तर पर व्यापक चर्चा है। इस पृष्ठभूमि में AI समिट के जरिए भारत का दुनिया को सकारात्मक संदेश देना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एक विश्लेषण के अनुसार मजबूत AI इकोसिस्टम के लिए चार प्रमुख स्तंभ आवश्यक हैं — मजबूत चिप-मैन्युफैक्चरिंग उद्योग, पर्याप्त ऊर्जा क्षमता, चिप डिजाइन और रिसर्च में दक्षता, और तेजी से विकसित हो रहे बाजार में प्रतिस्पर्धी स्थिति। विशेषज्ञों का मानना है कि इन क्षेत्रों में विशेष रूप से डिजाइन, रिसर्च और बाजार क्षमता में भारत तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel