मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में स्थित नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गौरक्षकों का आरोप है कि गोतस्करों ने वाहन से कुचलकर उनकी हत्या की।
इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।
मथुरा: गोरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की ट्रक से कुचलकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया पथराव
मथुरा: गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गोतस्करों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी।
इस घटना के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने भारी बवाल काट दिया। गुस्साई… pic.twitter.com/4Vh1MVrbUx
— One India News (@oneindianewscom) March 21, 2026
मामले की गंभीरता को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार तड़के हुई इस घटना के बाद गौरक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि गोतस्करों ने जानबूझकर संत को निशाना बनाया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया और हाईवे पर जाम लगा दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद पूरे ब्रज क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और गोरक्षा संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel