सरकार के जीएसटी पर बड़े फैसले का सीधा असर आज शेयर बाजार में साफ तौर पर देखने को मिला। इस फैसले के बाद प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जोरदार रैली दर्ज की गई। गुरुवार सुबह बीएसई सेंसेक्स 888.96 अंक यानी 1.10% उछलकर 81,456.67 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 265.70 अंक यानी 1.08% की बढ़त के साथ 24,980.75 पर ट्रेड करता दिखा।
Dalal street on Fire: Nifty, Sensex surge over 1% as GST cuts spark pre-Diwali rally
Read @ANI Story | https://t.co/qiXSiNQYrd#stockmarket #DalalStreet #Nifty #Sensex pic.twitter.com/J48x0aRV09
— ANI Digital (@ani_digital) September 4, 2025
सुबह के शुरुआती कारोबार में भी बाजार में मजबूती बनी रही। 9:27 बजे तक सेंसेक्स 571.57 अंक यानी 0.71% चढ़कर 81,139.28 पर था, जबकि निफ्टी 161.25 अंक यानी 0.65% बढ़कर 24,876.30 पर पहुंच गया। जीएसटी काउंसिल के रेट कट फैसले के बाद बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट देखने को मिल रहा है और निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
दरअसल, जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाने का ऐलान किया। काउंसिल ने कहा कि 22 सितंबर 2025 से नया जीएसटी ढांचा लागू होगा। इसमें केवल दो स्लैब होंगे—5% और 18%—जबकि 40% का एक विशेष स्लैब भी रखा जाएगा। इस फैसले से आम जनता को राहत मिलेगी क्योंकि 396 प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटा दिया गया है।
तेजी के इस माहौल में अदाणी ग्रुप के शेयर भी जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel