देशभर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व गुरुवार से शुरू हो गया है। पहले दिन मां मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, और इसी के साथ नौ दिनों की आध्यात्मिक यात्रा का आरंभ होता है।
राजधानी दिल्ली में नवरात्रि के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कालकाजी मंदिर और झंडेवाला देवी मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
कालकाजी मंदिर में उमड़ी आस्था
कालकाजी मंदिर में भक्तों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था हर साल नवरात्रि में बेहद सुव्यवस्थित रहती है, जिसके चलते वे नियमित रूप से दर्शन करने आते हैं।
#WATCH दिल्ली: चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन छतरपुर मंदिर में आरती की गई। pic.twitter.com/oEjqRkdkGt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
भक्तों के अनुसार, कालकाजी मंदिर एक प्राचीन शक्तिपीठ है, जहां मां की विशेष कृपा मानी जाती है। यहां भक्त ज्योत लेकर आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं।
झंडेवाला मंदिर में भी श्रद्धा का सैलाब
वहीं झंडेवाला देवी मंदिर में भी भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। मंदिर में विशेष शृंगार, पूजन और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां देवी की कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है और कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता।
#WATCH दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर झंडेवालान मंदिर में भक्तों ने पूजा की। pic.twitter.com/ovLkC7SmyK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवी मां का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।.
जगतजननी मां दुर्गा के चरणों में कोटि-कोटि देशवासियों की ओर से मेरा नमन और वंदन! नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मां से विनती है कि वे हर किसी को अपने स्नेह और अनुकंपा का आशीर्वाद प्रदान करें। जय माता दी! https://t.co/WHEzTr3Xv6
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
नवरात्रि के पहले दिन पूरे शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना, शृंगार और आरती में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel