अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने 2 करोड़ रुपये की नकली करेंसी के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किए और उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।
Ahmedabad, Gujarat | Crime Branch has arrested six people, including a woman, with counterfeit currency with a face value of 2 crore. The investigation is currently underway: Sharad Singhal, JCP, Ahmedabad Crime Branch
— ANI (@ANI) March 19, 2026
इस मामले की जानकारी देते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर शरद सिंघल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नकली करेंसी का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और नकली नोटों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी।
अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel