उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में 12 अगस्त की रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के सूत्रों के अनुसार, यह घुसपैठ की कोशिश सामान्य से अलग थी, क्योंकि घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से भी गोलीबारी की जा रही थी, ताकि उसकी आड़ में आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराया जा सके।
ऐसे ऑपरेशन आमतौर पर पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की मदद से अंजाम दिए जाते हैं। भारतीय जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिससे घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। हालांकि, खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठिए वापस भागने में सफल रहे।
यह घटना पहलगाम हमले के बाद हुई है, जिसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया था। उस समय पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील की थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने हमले रोके थे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel