मध्य-पूर्व के देश Iran में दो नर्सों के साथ हिरासत के दौरान गंभीर यौन हिंसा और अत्याचार के आरोप सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों नर्सों को घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बताया जा रहा है कि दोनों नर्स Tehran के एक अस्पताल में काम करती थीं। हिरासत में लेने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा उनके साथ कई दिनों तक प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
एक नर्स की हालत बेहद गंभीर
रिपोर्ट्स के अनुसार 33 वर्षीय नर्स को हिरासत के दौरान शारीरिक और यौन हिंसा का सामना करना पड़ा। अत्याचार के कारण उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं।
डॉक्टरों को उसकी हालत संभालने के लिए सर्जरी करनी पड़ी और अब वह मेडिकल सहायता उपकरण के सहारे जीवन जी रही है। जानकारी के अनुसार उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और आगे भी इलाज जारी है।
दूसरी नर्स को भी गंभीर चोटें
दूसरी नर्स की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे भी आंतरिक चोटों के कारण सर्जरी से गुजरना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अत्याचार के कारण उसके स्वास्थ्य पर स्थायी प्रभाव पड़ा है और डॉक्टरों को उसे लंबे समय तक चिकित्सा देखभाल में रखना पड़ा।
मानसिक स्थिति भी प्रभावित
जानकारी के मुताबिक, अत्याचार के बाद दोनों नर्सों की मानसिक स्थिति भी काफी प्रभावित हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी निगरानी रखी जा रही है ताकि वे खुद को नुकसान न पहुंचा सकें।
अन्य महिलाओं पर भी प्रताड़ना के आरोप
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हिरासत में रखी गई कई अन्य महिलाओं ने भी सुरक्षा एजेंसियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
इन आरोपों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठे सवाल
मानवाधिकार समूहों का कहना है कि ऐसे आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर ईरान में मानवाधिकार और हिरासत में बंद लोगों के साथ व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel