दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के अमेज़न क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। सोमवार, 23 मार्च को कोलंबियाई वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया। इस भयानक दुर्घटना में अब तक कम से कम 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। विमान में कुल 125 लोग सवार थे और कई अभी भी लापता हैं।
हादसा प्यूर्टो लेगुइजामो, पुटुमायो विभाग के पास हुआ। बताया गया है कि विमान रनवे से उड़ान भरते ही सिर्फ 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद नोजडाइव लेकर जमीन की ओर गिरना शुरू किया। गिरते समय विमान का एक पंख पेड़ से टकराया, जिससे जोरदार धमाका हुआ।
Atención: Un avión Hércules de la @FuerzaAereaCol se accidentó saliendo de La Tagua, Putumayo. 110 soldados iban a bordo. Ya han sido rescatados 20 militares heridos. Situación en desarrollo. Vía @BluRadioCo pic.twitter.com/Jgb4tw74aP
— Ricardo Ospina (@ricarospina) March 23, 2026
बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा विमान में मौजूद विस्फोटक और गोला-बारूद बने। चूंकि यह एक सैन्य परिवहन विमान था, इसलिए इसमें भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद ले जाया जा रहा था। क्रैश के बाद हुए धमाकों और आग की वजह से स्थानीय लोगों और बचाव दल के लिए मलबे तक पहुँचना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हादसे पर गहरा दुख जताया और सैन्य उपकरणों के आधुनिकीकरण में देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी देरी जारी रही, तो जिम्मेदार अधिकारियों को हटाया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel