नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर गोली चलवाने का आदेश दिया था। इस घटना में 17 से 45 वर्ष की आयु के बीच के एक दर्जन से अधिक युवाओं की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एफआईआर पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता अभिषेक प्रताप शाह द्वारा दर्ज कराई गई। उन्होंने कपिलवस्तु जिले के मुख्य जिला अधिकारी दिल कुमार तमांग के माध्यम से न्यू बनेश्वर मेट्रोपॉलिटन पुलिस सर्कल में यह शिकायत दी। शिकायत में ओली पर हत्या का आरोप लगाया गया है और साथ ही घटना की गहन जाँच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े सभी दस्तावेजों को सबूत के रूप में शामिल करने की माँग की गई है।
गौरतलब है कि नेपाल में 8 सितंबर 2025 को युवाओं ने सोशल मीडिया पर बैन और सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। लेकिन हालात बिगड़ते-बिगड़ते संसद भवन तक पहुँच गए, जहाँ गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर उसे आग के हवाले कर दिया। स्थिति अनियंत्रित होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई नेताओं को देश छोड़कर भागना पड़ा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel