उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह चर्चा का विषय बन गया है। गुरुवार (26 फरवरी 2026) को 19 वर्षीय नाजिया ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम मीनाक्षी रख लिया और अपने 20 वर्षीय हिंदू प्रेमी विकास से विवाह कर लिया। यह शादी दीवानी कचहरी परिसर स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी विकास और शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ले की रहने वाली नाजिया की मुलाकात करीब दो वर्ष पहले हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई और बाद में उन्होंने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

विवाह से पहले नाजिया ने विधिवत हिंदू धर्म स्वीकार किया और अपना नाम बदलकर मीनाक्षी रख लिया। इसके बाद मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह की रस्में पूरी कीं।
शादी के मौके पर दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के कुछ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
स्थानीय स्तर पर यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोग इसे प्रेम विवाह और धार्मिक परिवर्तन से जुड़े मामलों के संदर्भ में देख रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel