पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देशवासियों के लिए अहम चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग घबराएँ नहीं।
हालांकि, मंत्रालय ने जनता को आगाह किया है कि खुले या असुरक्षित बर्तनों (जैसे बोतल या डिब्बे) में ईंधन लेना और उसे स्टोर करना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। हाल ही में तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप द्वारा बोतल में पेट्रोल देने का मामला सामने आया था, जिसके बाद उस पंप को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।
सरकार ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों और डीलरों को निर्देश दिए हैं कि वे ईंधन देते समय सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि ईंधन की कमी जैसी अफवाहों पर भरोसा न करें और असुरक्षित तरीके से ईंधन जमा न करें, क्योंकि यह आपकी और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel