तियानजिन से बड़ी खबर: SCO समिट में मोदी-पुतिन की गर्मजोशी, शरीफ रहे हाशिये पर
चीन के तियानजिन में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में सोमवार को एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। समूह फोटो के लिए मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य सदस्य देशों के प्रमुख जब एक साथ खड़े हुए तो इस तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आज PM मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ दिखे 🔥
ये वीडियो देखकर वेस्ट और खासकर अमेरिका
में बड़ी आग लगेगी
इतिहास याद रखेगा मोदी जी अमेरिकी दबाव
में नही झुके थे। pic.twitter.com/4D9xwbTLid
— Apurva Singh (@iSinghApurva) September 1, 2025
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच पुरानी दोस्ती और गर्मजोशी एक बार फिर साफ झलकती दिखी। वीडियो में दोनों नेताओं को मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन करते और साथ-साथ आगे बढ़ते देखा गया। यह दृश्य भारत-रूस संबंधों की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।
मोदी, पुतिन और शाहबाज़ शरीफ़ की त्रिपक्षीय वार्ता 😂
pic.twitter.com/CAkhPIcT1x
— ANUPAM MISHRA (@scribe9104) September 1, 2025
वहीं, मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे, लेकिन उनकी ओर किसी ने खास ध्यान नहीं दिया। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह नज़ारा मौजूदा भारत-पाकिस्तान संबंधों की दूरी और बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों को भी दर्शाता है।
https://x.com/ANI/status/1962342619402604626
SCO समिट में इस बार क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, आर्थिक सहयोग और व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत इस मंच का उपयोग मध्य एशिया और पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंध और मजबूत करने के लिए कर रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel