ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस से पहले विपक्ष बैकफुट पर,लोकसभा 1 बजे तक स्थगित
संसद के मॉनसून सत्र का पहला हफ्ता पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। सोमवार को भी जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। नतीजतन, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ ही देर में 1 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
#ParliamentMonsoonSession | लोकसभा में भारी हंगामे के बाद 1 बजे तक के लिए स्थगित।#LokSabha #ParliamentRuckus #MonsoonSession #IndiaPolitics #CongressProtest
[ Lok Sabha, adjournment, ruckus, Monsoon session, Parliament, political chaos, Congress protest, India politics ] pic.twitter.com/rWm8eF9njK
— One India News (@oneindianewscom) July 28, 2025
विपक्ष ने पहले से तय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा से ठीक पहले हंगामा शुरू कर दिया, जिससे यह साफ हो गया कि वह बैकफुट पर आता दिख रहा है। SIR मुद्दे को लेकर विपक्ष का आरोप है कि सरकार बिहार में मतदाता सूची में धांधली करवा रही है और यह संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।
इस बीच, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस आज दोपहर से शुरू होनी है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुरुआत करेंगे। यह बहस 16 घंटे लंबी चलेगी और इसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता भाग लेंगे।
हालांकि, सदन में लगातार हो रहे व्यवधानों के कारण इस महत्वपूर्ण बहस पर भी संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि विपक्ष SIR पर अपने विरोध को कितनी दूर तक ले जाता है और सरकार इस स्थिति को किस तरह नियंत्रित करती है।