मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार (19 फरवरी 2026) की रात दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान और मस्जिद के निकट हुई बहस हिंसक झड़प में बदल गई। आजाद चौक इलाके में पथराव, मारपीट और ग्रिल में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद तनाव फैल गया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस हिंसा में अब तक 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।
यह घटना सिहोरा के वार्ड क्रमांक पांच में हुई, जहाँ दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं। आरती के दौरान मस्जिद में नमाज करने आए लोगों के साथ कथित मामूली बहस हिंसक झड़प में बदल गई। भीड़ ने नारेबाजी और पत्थरबाजी की, कुछ लोगों ने आसपास की इमारतों की छत से भी पत्थर फेंके।
#WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh: SP, Jabalpur Sampat Upadhyay says, "… An incident of stone pelting occured in Azad chowk… Police reached the spot and controlled the crowd… More than 15 people have been arrested… " (19.02) pic.twitter.com/veqFRHGcL7
— ANI (@ANI) February 20, 2026
पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने भी मौके का जायजा लिया। प्रशासन ने इलाके में गश्त बढ़ा दी और खुली प्रतिष्ठानों को बंद करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel