प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (24 जनवरी 2025) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 18वें रोजगार मेले में 61 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत युवाओं के जीवन में नए अवसर और नई खुशियाँ लेकर आई है। उन्होंने कहा, “बसंत कल ही आया है, तो आपके जीवन में भी नए बसंत का आगमन हो रहा है।”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में युवा शक्ति के सपनों को नई उड़ान मिल रही है और विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।
आज प्रधानमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें 'रोजगार मेला' के अंतर्गत सरकार के विभिन्न… pic.twitter.com/Fb5XtcfoS9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2026
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह समय राष्ट्रीय पर्वों से जुड़ा हुआ है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, राष्ट्रीय मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र को ‘नेशन बिल्डिंग का आमंत्रण पत्र’ बताते हुए कहा कि यह विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।
पीएम मोदी ने भारत को दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं के लिए देश और विदेश में नए अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेड एग्रीमेंट, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इकोसिस्टम और क्रिएटर इकॉनमी के माध्यम से रोजगार के नए रास्ते खुले हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रोजगार मेले में 8 हजार से अधिक बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं और बीते वर्षों में महिला भागीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों से ‘नागरिक देवो भव:’ के मंत्र के साथ ईमानदारी, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान किया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel