उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में शराब और दवा कारोबारी मानवेन्द्र सिंह की उनके ही बेटे द्वारा की गई हत्या ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी अक्षत सिंह को मंगलवार को पुलिस टीम घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यह वही घर है जहां कुछ दिन पहले मानवेन्द्र सिंह की बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस का उद्देश्य घटना के हर पहलू को समझना और जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान करना था।
बेखौफ कातिल के चेहरे पर दिखा डर
जिस आरोपी ने कथित तौर पर अपने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर दिए, वही अक्षत पुलिस की गिरफ्त में अपने घर पहुंचते ही पूरी तरह डरा और सहमा हुआ दिखाई दिया।
🚨 Shocking : Father Killed by His Only Son .. killed and Hides Body in Blue Drum
In Lucknow, a father who worked tirelessly to build a secure future for his only son was allegedly murdered by him.
The victim was linked to Vardhman Pathology.
The accused, Akshat Pratap Singh,… pic.twitter.com/aylFY2y7Rk
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) February 24, 2026
पुलिस की हथकड़ी में घर के अंदर दाखिल होते समय उसके चेहरे से आत्मविश्वास गायब था। पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर घबराहट साफ झलक रही थी और माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही थीं।
पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएशन
पुलिस ने आरोपी अक्षत को घर के हर उस कोने में ले जाकर पूछताछ की, जहां उसने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आरोपी से पूरे घटनाक्रम को दोहराने के लिए कहा, ताकि जांच में मिले सबूतों की पुष्टि की जा सके।
पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार सहमा हुआ नजर आया और पुलिस के सवालों के जवाब देता रहा।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel