स्वीडन से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 62 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पत्नी का सालों तक यौन शोषण करने और उसे 100 से अधिक पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर उसे पैसों के लालच में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। इस मामले ने पूरे स्वीडन को हिला कर रख दिया है।
120 पुरुषों से संबंध बनाने का आरोप
अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी को करीब 120 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके लिए उसने ऑनलाइन विज्ञापन बनाए, ग्राहकों से संपर्क किया और मुलाकातें तय कीं।
आरोप है कि आरोपी ने महिला को धमकियों, हिंसा और नशे की लत के जरिए नियंत्रित किया और उससे जबरन यौन कृत्य करवाए।
कई बार रेप और हिंसा के आरोप
आरोपी पर गंभीर दलाली, कई बार रेप और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। अभियोजक के अनुसार, महिला ने कुछ परिस्थितियों में इनकार किया, लेकिन आरोपी ने उसकी ‘ना’ का सम्मान नहीं किया और जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।
पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
इस केस की तुलना फ्रांस के चर्चित गिज़ेल पेलिकॉट केस से की जा रही है, जिसमें आरोपी पति को 2024 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी।
स्वीडन के कानून पर फिर बहस
स्वीडन के कानून के अनुसार, यौन सेवाएं खरीदना अवैध है, जबकि उन्हें बेचना वैध है। हालांकि, इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देना या दलाली करना कानूनन अपराध है।
जांच और मुकदमे की तैयारी
पुलिस ने इस मामले में करीब 120 संदिग्ध ग्राहकों की पहचान की है, जिनमें से 26 पर यौन सेवाएं खरीदने के आरोप लगे हैं। मुकदमे की सुनवाई 13 अप्रैल से शुरू होने वाली है।
यह मामला महिला सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है और पूरे यूरोप में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel