Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

ऑन था Google मैप…नदी में चली गई गाड़ी, दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

ऑन था Google मैप…नदी में चली गई गाड़ी, दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

केरल के कोच्चि में एक कार पेरियार नदी में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार दो डॉक्टरों की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लोग जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों मृतकों के नाम अद्वैत (29) और अजमल (29) हैं. ये एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर थे. बताया जा रहा है कि डॉ अद्वैत ही कार ड्राइव कर रहे थे और उन्होंने अपने मोबाइल का Google मैप ऑन कर रखा था.

घटना शनिवार देर रात की है. वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोथुरुथ में भारी बारिश हुई है. दृश्यता भी काफी कम थी. कार चला रहा युवक गूगल मैप के बताए रास्ते से जा रहा था. उसे बाएं मोड़ पर गाड़ी घुमानी थी, लेकिन वह गलती से आगे बढ़ गया और गाड़ी नदी में गिर गई.

पांचों कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे

वहीं, हादसे को देख घटनास्थल पर तत्काल स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. वहां मौजूद एक शख्स ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शनिवार को डॉ. अद्वैत का जन्म दिन था. कार में अद्वैत के साथ और अन्य चार लोग मौजूद थे. पांचों कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि ये लोग अद्वैत के जन्मदिन को लेकर शॉपिंग करने गए थे.

‘जीपीएस की मदद से आगे जा रहे थे’

वहीं, हादसे में बचे डॉ. गाज़िक थाबसीर ने बताया कि हम लोग जीपीएस की मदद से आगे जा रहे थे. कार मैं ड्राइव नहीं कर रहा था. हादसा गूगल मैप के बताए गलत डायरेक्शन की वजह से हुआ या गाड़ी से नियंत्रण खोने से, इस बात पर मैं कोई सटिक प्रतिक्रिया नहीं दे सकता. वहीं , हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों डॉक्टरों का शव कब्जे में ले लिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Filed under Tamil Nadu

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.