दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में शुक्रवार (27 फरवरी 2026) की शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो शहर में बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 सैन्य परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ते हुए पास के हाईवे पर जा गिरा।
दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो शहर में बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 सैन्य परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ते हुए पास के हाईवे पर जा गिरा।
रनवे से फिसलकर हाईवे पर गिरा विमान
रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान तेज रफ्तार में रनवे पर उतरते समय नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद विमान एयरपोर्ट की सीमा दीवार तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा और वहां से गुजर रहे कई वाहनों से टकरा गया।
🚨 BREAKING NEWS
A #Bolivian Air Force C-130 Hercules cargo plane carrying newly printed banknotes has crashed near El Alto, close to La Paz.
At least 15 people are dead.#sstvi #WilliamEst #AVFC pic.twitter.com/QS0gogxmYG
— Eyes on the Globe (@eyes_globe) February 28, 2026
टक्कर इतनी भीषण थी कि कई कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
सड़क पर बिखरे नोट
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह विमान बोलीविया एयर फोर्स का सैन्य परिवहन विमान था, जो सेंट्रल बैंक ऑफ बोलीविया के नए नोटों की खेप को देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाने के लिए उड़ान पर था।
हादसे के बाद सड़क पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे दिखाई दिए। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
राहत और बचाव अभियान जारी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel